हंटरगंज. थाना क्षेत्र के औरु गांव निवासी मनोज दास (35) पिता-सूरज देवदास का शव रविवार की सुबह गांव के बगल में एक पेड़ से लटका मिला. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में कर सदर अस्पताल चतरा पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जानकारी के अनुसार मनोज शनिवार की रात करीब आठ बजे घर से निकला था. देर रात तक वापस नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला. सुबह कुछ लोगों ने पेड़ में लटका शव देखा. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल है. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
