चतरा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को सदर प्रखंड की डाढ़ा पंचायत में डोर-टू-डोर विधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. इस दौरान अधिकार मित्रों (पीएलवी) ने ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों और नि:शुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी.
अधिकार मित्रों ने ग्रामीणों को लोक अदालत, मध्यस्थता, अफीम तस्करी, मानव तस्करी और नि:शुल्क विधिक सहायता समेत अन्य कानूनी विषयों के प्रति जागरूक किया. साथ ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत संशोधित किये जा रहे आवेदनों से संबंधित जानकारी और आवश्यक सहायता भी उपलब्ध करायी गयी.
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को कानूनी सलाह और सहायता के लिए नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी गयी. अधिकार मित्रों ने ग्रामीणों से जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन का लाभ उठाने की अपील की. मौके पर अधिकार मित्र लक्ष्मण कुमार, मो. सनाउल्ला, किशोर प्रसाद यादव समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे.
