चतरा. सीएस कार्यालय परिसर में गुरुवार को स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ जगदीश प्रसाद ने किया. उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर अभियान की शुरुआत की. मौके पर उपायुक्त द्वारा दिये गये संदेश को पढ़ कर शपथ ली गयी. सीएस ने बताया कि यह अभियान जिले में 30 जनवरी से 14 फरवरी तक चलाया जायेगा. सहिया, आंगनबाड़ी सेविका ग्राम सभा का आयोजन कर लोगों को कुष्ठ रोग की जानकारी देंगे. इसके अलावा विद्यालयों में बच्चों के बीच वाद-विवाद व कुष्ठ रोग विषय पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. मौके पर डॉ आशीष पाठक समेत अन्य उपस्थित थे.
सीएस ने किया कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ
उपायुक्त द्वारा दिये गये संदेश को पढ़ कर शपथ ली गयी.
