Crime News: दूध के वाहन में शराब की तस्करी, रांची-चतरा सीमा से पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

Crime News: झारखंड की राजधानी रांची और चतरा के सीमावर्ती इलाके से पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. ये लोग दूध के वाहन में शराब की तस्करी कर रहे थे.

Crime News|पिपरवार (चतरा), जितेंद्र राणा : झारखंड में दूध के वाहन में शराब तस्करी का मामला सामने आया है. इस सिलसिले में 2 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों की गिरफ्तारी चतरा और राजधानी रांची के सीमावर्ती इलाके से हुई है.

प्रतिष्ठित डेयरी कंपनी के वाहन में शराब ले जा रहा था ड्राइवर

एक प्रतिष्ठित डेयरी कंपनी के दूध ढोने वाले वाहन से पुलिस पिपरवार पुलिस ने सोमवार (24 जून) की शाम को 1.05 लाख रुपए मूल्य की शराब बरामद की है. वाहन चतरा से रांची की ओर आ रही थी. तभी सपही नदी पर बने झूला पुल के पास से वाहन के चालक और एक अन्य व्यक्ति को पकड़ा.

दूध के वाहन से 24 पेटी विदेशी शराब और 20 पेटी बीयर जब्त

वाहन की तलाशी लेने पर चतरा जिले की पिपरवार पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, तो उसमें से विदेशी शराब और बीयर की बोतलें मिलीं. पुलिस ने बताया है कि इस वाहन से 24 पेटी विदेशी शराब और 20 पेटी बीयर की बोतलें मिलीं. बीयर की बोतलें अलग-अलग कंपनियों की हैं. इसका मूल्य 1.05 लाख रुपए बताया गया है. ये लोग चतरा से रांची की ओर जा रहे थे.

पिपरवार पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

दूध के वाहन में शराब ले जा रहे 2 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसमें एक वाहन का चालक मुकेश कुमार है, जिसकी उम्र करीब 50 वर्ष है. वह राजधानी रांची के अरगोड़ा का रहने वाला है. गिरफ्तार किए गए दूसरे व्यक्ति का नाम संतोष सिंह है. वह चतरा जिले के हंटरंगज का रहने वाला है.

ड्राइवर ने माना- लंबे अरसे से कर रहा शराब की तस्करी

पुलिस ने बताया कि वाहन के चालक ने बताया है कि वह पहले भी इस तरह से शराब की तस्करी करता रहा है. उसने चतरा जिले के पिपरवार में ही शराब और बीयर एक दुकान से खरीदी थी. दुकान के एक कर्मचारी ने बताया कि ड्राइवर ने उधार में शराब खरीदी थी.

Also Read

झारखंड से बिहार ले जायी जा रही 26 पेटी विदेशी शराब कार से जब्त, बैरियर तोड़ भागे तस्कर

अवैध तरीके से शराब की बिक्री करने वाले तस्कर को पुलिस ने पकड़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >