भाकपा ने अर्जुन कुमार को बनाया प्रत्याशी

चतरा. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने चतरा लोकसभा से अर्जुन कुमार को प्रत्याशी बनाया हैं. रविवार को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में राज्य सचिव महेंद्र पांडेय ने प्रत्याशी की घोषणा की.

चतरा. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने चतरा लोकसभा से अर्जुन कुमार को प्रत्याशी बनाया हैं. रविवार को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में राज्य सचिव महेंद्र पांडेय ने प्रत्याशी की घोषणा की. अर्जुन सिमरिया प्रखंड के ईचाकखुर्द गांव के रहने वाले हैं. वे लंबे अरसे से भाकपा में सक्रिय हैं. यह जानकारी सिमरिया अंचल मंत्री गयानाथ पांडेय ने दी. अर्जुन को प्रत्याशी बनाये जाने पर नरमदेश्वर सिंह, गेंदो राणा, महेंद्र पांडेय, मोती दांगी, जवाहर विश्वकर्मा, विष्णु कुमार, महावीर रजक, रामलखन दांगी, मटुकधारी दांगी, दशरथ ठाकुर समेत कई ने बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >