हाइवा की चपेट में आने से कांग्रेस नेता की मां की मौत, पांच घंटे रहा सड़क जाम

हाइवा की चपेट में आने से कांग्रेस नेता की मां की मौत, पांच घंटे रहा सड़क जाम

हंटरगंज. हंटरगंज-चतरा मुख्य मार्ग स्थित थाना गेट के समीप शनिवार की सुबह हाइवा की चपेट में आने से मुख्य बाजार निवासी कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रवण साव की मां कांति देवी (60) की मौत हो गयी. दुर्घटना उस वक्त घटी, जब महिला घर से मॉर्निक वॉक के लिए सड़क पर निकली, वैसे ही हंटरगंज बाजार की ओर से आ रहा हाइवा ने उसे चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. दुर्घटना से गुस्साये परिजन व ग्रामीणों ने मुख्य सड़क जाम कर दिया, जिससे सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गयी. लोग रात आठ बजे से सुबह पांच तक नो इंट्री का सख्ती से पालन, चपेट में लेने वाले हाइवा को जब्त, ओवरलोड वाहनो पर कार्रवाई, तेज गति पर नियंत्रण, मृतक के परिजनो को मुआवजा व सरकारी प्रावधान के तहत लाभ दिलाने समेत अन्य मांग पर अड़े हुए थे. सड़क जाम की सूचना पाकर सीओ रितिक कुमार, बीडीओ निखिल गौरव कमान कच्छप, पुलिस इंस्पेक्टर विपिन कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रदेव गोप वहां पहुंच कर ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम हटाने का प्रयास किया. पदाधिकासरियों ने हाइवा जब्त करने व नो इंट्री का सख्ती से पालन करने के आश्वासन के बाद जाम हटा. सड़क जाम करीब पांच घंटे तक रहा. सुबह छह बजे से 11 बजे तक जाम रहा. पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि दो दिनो के बाद एसडीओ ग्रामीणों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें ग्रामीणों की मांग के अनुरूप सभी समस्याओं पर विचार कर निर्णय लिया जायेगा. वहीं दूसरी ओर घटना से परिजनो का रो-रोकर बूरा हाल है. मुख्य बाजार में मातम छाया हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >