30 दिवसीय रानी मिस्त्री का प्रशिक्षण संपन्न

30 दिवसीय रानी मिस्त्री का प्रशिक्षण संपन्न

चतरा. बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को 30 दिवसीय रानी मिस्त्री का प्रशिक्षण संपन्न हुआ. आरसेटी निदेशक बसंत कुमार ने सभी प्रशिक्षुओं जल्द स्वरोजगार शुरू करने को कहा. इस दौरान सभी प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. व्यवसाय स्थापित करने के लिए ऋण की आवश्यकता हो तो आवेदन भरने की सलाह दी. जिसमे प्रशिक्षु ने अलग-अलग बैंकों के माध्यम से लोन के लिए आवेदन दिया. बताया कि सेटलमेंट होने तक फॉलो अप किया जायेगा. प्रशिक्षण को सफल बनाने में संस्थान से संकाय राजीव रंजन कुमार ,पिंटू कुमार वर्मा, कार्यालय सहायिका मीना कुमारी,कार्यकाल सहायक मो शाहबाज , परिचारिका मंजू रानी ,राजू, प्रदीप का काफी योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >