जनकल्याणकारी योजनाओं को समय पर पूर्ण करें : सांसद

चतरा समाहरणालय में दिशा की बैठक

: चतरा समाहरणालय में दिशा की बैठक: योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा चतरा. समाहरणालय स्थित काॅन्फ्रेंस हॉल में सोमवार को सांसद की अध्यक्षता में दिशा (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) की बैठक आयोजित हुई. बैठक में विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी. लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिये गये. बैठक की अध्यक्षता सांसद कालीचरण सिंह ने की. इसमें उपायुक्त रवि आनंद सहित जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. विभिन्न योजनाओं की समीक्षा: बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, ग्रामीण कार्य विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, डीएमएफटी, पेयजल एवं स्वच्छता, विद्युत, भूमि संरक्षण, शिक्षा, आपूर्ति, स्वास्थ्य, खनन, जिला परिषद, सहकारिता, एनटीपीसी तथा सीसीएल से संचालित योजनाओं की एक-एक कर समीक्षा की गयी. इसके अलावा सड़क, पुल-पुलिया और अन्य आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया. समन्वय से लंबित कार्यों के समाधान पर जोर: सांसद ने कहा कि आमजन की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, इसलिए सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय पर पूर्ण किया जाये. बैठक में यह भी बताया गया कि कुछ योजनाएं वन विभाग से एनओसी तथा तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिलने के कारण लंबित हैं. ऐसे मामलों में संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर शीघ्र स्वीकृति प्राप्त करने और योजनाओं के निष्पादन का निर्देश दिया गया. जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे उपस्थित: बैठक में विधायक जनार्दन पासवान, सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल, बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी, हजारीबाग सांसद प्रतिनिधि रवींद्र सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान, डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा, एसी अरविंद कुमार, एसडीओ जहुर आलम समेत कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ विकास कार्यों में तेजी लाने और योजनाओं को तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >