बुंदेल समाज की बैठक में संचालन समिति का गठन

संगठित समाज में संस्कृति की अहम भूमिका: पूर्व विधायक

संगठित समाज में संस्कृति की अहम भूमिका: पूर्व विधायक मयूरहंड. फुलांग गांव में सोमवार को बुंदेल समाज की बैठक पूर्व विधायक निरंजन प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई. जिसमें सभी तपेदार को अपने तपा में वार्षिक बैठक करने, 15 अप्रैल तक परिवार के सदस्यों की सूची समाज में जमा करने व समाज के लोगों को संगठित रहने का निर्णय लिया गया. वहीं चय परगना संचालन के लिए संचालन समिति का गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से पूर्व विधायक निरंजन प्रसाद सिंह, रामचंद्र सिंह, रंजीत सिंह, रामदेव सिंह, रामफल सिंह, जितेंद्र सिंह, संत सिंह, कौशल सिंह, अजय सिंह, रामरक्षा सिंह, यशवंत सिंह, अनंत सिंह, देवकुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, श्याम प्रसाद सिंह, वीरेंद्र सिंह, रामभरोस सिंह, सुनील सिंह, रसिक शिरोमणि, शिवकुमार सिंह, राम सिंह, संजय सिंह, रामसागर सिंह, सीताराम सिंह, नवल सिंह, अशोक सिंह, मिशन सिंह, शिव कुमार सिंह, सुनील सिंह, सिया राम सिंह, आदित सिंह को सदस्य बनाया गया. बैठक में नया मठ पथरिया शाही विकास समिति का भी गठन किया गया, जिसमें शिव सेवक प्रसाद सिंह अध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह को सचिव व श्याम प्रसाद सिंह कोषाध्यक्ष बनाया गया. मौके पर पूर्व विधायक श्री सिंह ने कहा कि संगठित समाज में संस्कृति की भूमिका अहम है. इसे निरंतर बचा कर रखें. यह समाज का अमूल धरोहर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >