वार्ता के बाद शिवपुर साइडिंग में कोयला ढुलाई शुरू

बैठक में ट्रांसपोर्टिंग से जुड़े दोनों कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद थे.

टंडवा. पिछले तीन दिनों से बंद शिवपुर साइडिंग में कोयला ढुलाई शुक्रवार को शुरू हो गया. इससे पूर्व पीओ मो अकरम ने ग्रामीणों के साथ मामले को लेकर बैठक की. बैठक में ट्रांसपोर्टिंग से जुड़े दोनों कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद थे. इस दौरान पीओ ने ग्रामीणों से राष्ट्रहित में कोयला ढुलाई बाधित नहीं करने का आग्रह किया. पीओ ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि ग्रामीणों की मांगोंं को पूरा किया जायेगा. पीओ ने शनिवार को दोनों कंपनियों के साथ रैयतों की वार्ता कराने का आश्वासन दिया. कहा कि रैयतों को उनका हक अधिकार दिलाया जायेगा. इधर पीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने वार्ता होने तक कोयला ढुलाई की सहमति दी, जिसके बाद बंद शिवपुर साइडिंग में ट्रांसपोर्टिंग शुरू हो पायी. गौरतलब है कि उक्त सड़क में कुछ जमीन सीसीएल अधिग्रहण क्षेत्र से बाहर है, जिसपर ग्रामीण कंपनी से जमीन के बदले भाड़ा की मांग कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >