गिद्धौर. गंगा स्मारक उवि के लिए दान में दी गयी भूमि को चिह्नित करने को लेकर सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा जपुआ पहुंचे. यहां खाता, प्लॉट संख्या का मिलान उन्होंने किया. सीओ ने बताया कि गांव के 20 रैयतों ने 1963 में तीन एकड़ 77 डिसमिल जमीन दान में राज्यपाल को दिया है. उक्त जमीन की चौहद्दी नहीं दिये जाने से जमीन को चिह्नित करने में काफी परेशानी हो रही है. मौके पर पहुंचे रैयतों ने जमीन एक जगह नहीं देने की बात कही. इसे लेकर सीओ ने रैयतों के साथ बैठक करने की बात कही. रैयतों के साथ बैठक कर उक्त जमीन को चिह्नित कर सीमांकन किया जायेगा. मौके पर विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, सीआइ प्रमोद कुमार सिन्हा, राजस्व उप-निरीक्षक पप्पू कुमार यादव, अमीन मनोज कुमार महतो, रघुनाथ महतो, रैयत प्रयाग दांगी व अर्जुन प्रसाद दांगी समेत अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
