मां कौलेश्वरी पर्वत स्थित सरोवर की सफाई कार्य शुरू

अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कौलेश्वरी पर्वत पर रामनवमी के अवसर पर लगने वाले नौ दिवसीय मेला को लेकर तैयारी शुरू हो गयी.

जोरी. अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कौलेश्वरी पर्वत पर रामनवमी के अवसर पर लगने वाले नौ दिवसीय मेला को लेकर तैयारी शुरू हो गयी. मंगलवार को कौलेश्वरी विकास प्रबंधन समिति ने साफ-सफाई अभियान शुरू की. नंदू चौधरी के नेतृत्व में 15 सदस्यों की टीम सरोवर की सफाई कर रही है. सात नये चापानल लगाये जा रहे है. पूर्व से तीन चापानल लगा हुआ है. खराब पड़े सीसीटीवी कैमरा को दुरुस्त किया गया है. महिला व पुरुष श्रद्धालु के लिए अलग-अलग प्रवेश व निकास द्वार बनाये जा रहे है. पर्वत में ही झरना सहित विशाल स्नानागार की व्यवस्था की गयी है. जिसमें अलग-अलग एक हजार महिला व पुरुष श्रद्धालु एक साथ स्नान कर सकेंगे. सदस्य अमरेंद्र कुमार केसरी व राज कुमार सिंह ने कहा कि मेला के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते है. सालोंभर विदेशी पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है. मालूम हो कि पांच मार्च को हुई बैठक में सरोवर की सफाई, पर्वत क्षेत्र में गंदगी का अंबार और पेयजल संकट सहित कई अन्य मुद्दे पर चर्चा की गयी थी. विधायक ने रोपवे को मामला विस में उठाया विधायक जर्नादन पासवान ने मंगलवार को कौलेश्वरी पर रोपवे निर्माण को लेकर विधानसभा में मामला उठाया. रोपवे निर्माण में हो रहे विलंब की जानकारी मांगी. इस पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि कौलेश्वरी पर्वत श्रेणी ए पर्यटक स्थल में अधिसूचित है. रोपवे लगाने की जिम्मेवारी राइट्स लिमिटेड को दी गयी है. भौतिक सत्यापन भी किया गया है. उपायुक्त ने जमीन भी उपलब्ध कराया है, लेकिन अधिकांश जमीन वन भूमि है. वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलते ही डीपीआर की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >