गिद्धौर. ब्लॉक मोड़ स्थित बचपन प्री स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस मनाया गया. यहां उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी और केक काटे गये. प्राचार्या कुमारी निशि ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित नेहरू ने आजीवन अपने देश को गढ़ने व आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया. बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों को गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया. कार्यक्रम में शिक्षिका सोनी कुमारी, निशा समेत अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
