बाल विवाह मुक्ति जागरूकता रथ रवाना

बाल विवाह मुक्ति जागरूकता रथ रवाना

चतरा. उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने बुधवार को समाहरणालय परिसर से बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. यह जागरूकता रथ प्रखंडो में भ्रमण कर बाल विवाह के दुष्परिणामों व उससे संबंधित कानूनी प्रावधानी के प्रति जागरूक करेगा. उपायुक्त ने कहा कि बाल विवाह न केवल एक सामाजिक कुरीति है, बल्कि यह एक कानून दंडनीय अपराध भी है. इसे जड़ से समाप्त करने के लिए सामाज के सभी वर्गो को सक्रिय व सामुहिक भागीदारी आवश्यक है. जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अरूणा प्रसाद ने कहा कि पंचायतो में विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने की दिशा में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. मौके पर लोहरदगा ग्राम स्वराज संस्था के प्रोग्राम मैनेजर विक्रम कुमार, एसी अरविंद कुमार, उप समाहर्ता विनय कुमार, डीएसडब्लूओ रेणु रवि, डीईओ दिनेश कुमार, डीएसएसएस सुकुरमनी लिंडा समेत कई शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >