चतरा का ज्ञान रंजन राय यूनिवर्सिटी का बना टॉपर

जिला मुख्यालय से सटे लिपदा गांव निवासी ज्ञान रंजन ने बीटेक माइनिंग में झारखंड राय यूनिवर्सिटी का टॉपर बनकर जिले का नाम रोशन किया है.

चतरा. जिला मुख्यालय से सटे लिपदा गांव निवासी ज्ञान रंजन ने बीटेक माइनिंग में झारखंड राय यूनिवर्सिटी का टॉपर बनकर जिले का नाम रोशन किया है. उन्हें पांचवां दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ सविता सेंगर ने एपीजे अब्दुल कलाम स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया. उक्त सम्मान पाकर जिले को गौरवान्वित किया है. ज्ञान रंजन ने बीटेक माइनिंग इंजीनियर की प��ीक्षा में पूरे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. ज्ञान ने सफलता का श्रेय पिता विनोद साव, माता उर्मिला देवी व दादा स्व दामोदर साहू को दिया है. बताया कि दादा ने ही पढ़ाई का सारा खर्च वहन किया था. दादा के कारण ही यहां तक की पढ़ाई किया हूं. दादा सेवानिवृत्त पंचायत सेवक थे. उन्होंने अपनी पेंशन के पैसे से मुझे पढ़ाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >