नाई संघ ट्रेड यूनियन का गठन, अध्यक्ष बने चंद्रदेव

अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन की बैठक

कान्हाचट्टी. प्रखंड के शायल बगीचा में गुरुवार को अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता चंद्रदेव ठाकुर ने की. बैठक में समाज के उत्थान पर चर्चा की गयी. साथ ही कैंडी परगना कमेटी का गठन किया गया, जिसमें चंद्रदेव ठाकुर को अध्यक्ष, मनोज कुमार ठाकुर को सचिव, जयकिशोर ठाकुर को कोषाध्यक्ष, नेमन ठाकुर को उपाध्यक्ष, लालो ठाकुर को महासचिव, राजेश कुमार ठाकुर को मंत्री, ओमप्रकाश ठाकुर को मीडिया प्रभारी, संतोष कुमार ठाकुर को सह सचिव, उदय कुमार ठाकुर को सह संगठन मंत्री, आदित्य कुमार ठाकुर को उप कोषाध्यक्ष व राहुल कुमार ठाकुर को उप महासचिव बनाया गया. मौके पर शिक्षक हेमराज ठाकुर, पिंटू ठाकुर, आशीष ठाकुर, शंकर ठाकुर समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >