Chatra Crime News: दो दिनों में दूसरी बड़ी चोरी, बुच्चीडाड़ी में घर से 9 लाख की संपत्ति ले उड़े चोर

चतरा के बुच्चीडाड़ी मोहल्ले में चोरों ने घर का ताला तोड़कर 1 लाख नकद और 8 लाख के जेवरात उड़ाए. शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं.

चतरा. शहर के बुच्चीडाड़ी मोहल्ला निवासी पप्पू कुमार राणा के घर में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर चाहरदीवारी फांदकर घर में दाखिल हुए और कमरों के दरवाजे का ताला तोड़कर एक लाख रुपये नकद समेत करीब आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गये घटना के समय घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था.

जानकारी के अनुसार पप्पू राणा शनिवार की शाम करीब आठ बजे गिद्धौर प्रखंड के अपने पैतृक गांव बारीसाखी गये थे. रविवार दोपहर जब वे वापस घर लौटे तो कमरों के दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया. घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था. गोदरेज और कंप्यूटर टेबल के ड्रावर की जांच करने पर नकद रुपये व जेवरात गायब मिले.

इसकी जानकारी सदर पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही पुलिस अवर निरीक्षक कासिम अंसारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने चोरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है. भुक्तभोगी ने थाना प्रभारी से चोरों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है. सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव ने कहा कि चोरों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही चोरी की घटना का उद्भेदन किया जाएगा.

दो दिनों में दूसरी बड़ी चोरी से दहशत

शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है. इससे एक दिन पहले शुक्रवार की रात नगवां मोहल्ला स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में सीआरपीएफ जवान सुनील कुमार सिंह के घर से चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और 18.50 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिये थे. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर शहरवासियों ने एसपी से रात्रि गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. तसलीम

मो. तसलीम चतरा से 29 साल से प्रभात खबर के साथ जुड़े हैं. क्राइम रिपोर्टिंग, भ्रष्टाचार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि है. निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता करना इनकी पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >