हाइवा चतरा छोड़ो आंदोलन तीसरे दिन भी जारी, कोयला-फ्लाई ऐश ढुलाई ठप

सिमरिया में कोयला और फ्लाई ऐश ढुलाई के विरोध में हाइवा चतरा छोड़ो आंदोलन तीसरे दिन भी जारी है। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक की मांग की।

चतरा,सिमरिया. कोयला व फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्टिंग के विरोध में हाइवा चतरा छोड़ो आंदोलन मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले सिमरिया चौक पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है. आंदोलन के कारण कोयला व फ्लाई ऐश की ढुलाई ठप रही.

वर्षों से मार्ग से कोयले की ढुलाई के दौरान कई लोगों की मौत

आंदोलन का नेतृत्व झामुमो केंद्रीय सदस्य मनोज कुमार चंद्रा कर रहे हैं. आंदोलनकारियों ने कहा कि वर्षों से सिमरिया-चतरा मार्ग से कोयले की ढुलाई हो रही है. इस दौरान कई लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन मृतकों के आश्रितों के लिए स्थायी क्षतिपूर्ति व मुआवजा नीति नहीं बनायी गयी है. हर बार मुआवजे के लिए आंदोलन करना पड़ता है.

ये भी पढ़ें: चतरा शहर का एकमात्र बाईपास सड़क पूरी तरह गढ्ढो में हुआ तब्दील

मार्ग से कोल, फ्लाई ऐश व भारी वाहनों का परिचालन रोकने की मांग

आंदोलनकारियों ने कहा कि हजारीबाग जिले के पकरी बरवाडीह, जोरदाग, चट्टीबरियातू सहित अन्य कोल माइंस का कोयला भी सिमरिया-चतरा मार्ग से ले जाया जा रहा है. इसे तत्काल बंद करने तथा सड़क पर कोल, फ्लाई ऐश व भारी वाहनों का परिचालन रोकने की मांग की गयी. मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गयी.

ये भी पढ़ें: कुंदा थाना प्रभारी पर लूटपाट व जानलेवा हमला करने वालो को बचाने का आरोप

हाइवा ऑनर एसोसिएशन ने दिया आंदोलन को समर्थन

हाइवा ऑनर एसोसिएशन ने आंदोलन को समर्थन दिया. शाम को सीओ गौरव कुमार राय धरना स्थल पर पहुंचे और सीसीएल व एनटीपीसी के वरीय अधिकारियों को मांगों से अवगत कराने का आश्वासन दिया. मौके पर मनोज कुमार चंद्रा, अताउर रहमान, चंद्रदेव गोप, रोहन साव, देवनंदन साहू, चंद्रदेव साहू, कामख्या प्रसाद सिंह, रमन कुमार साहू, बिनोद महतो, नेमधारी महतो, कृष्णा साव, जवाहर विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह, आलोक रंजन, सलीम अख्तर समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >