चतरा में अपराधियों ने शादी समारोह में घुसकर मचाया उत्पात, मारपीट के बाद जेवर समेत नगद रुपये लूटकर फरार

चतरा के सिरम गांव में अशोक यादव के घर पर शादी थी. विवाह कार्यक्रम के बीच कुछ अपराधी आए और जेवर के साथ नगद 1 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये.

दीन बंधु, चतरा : चतरा में अपराधियों ने एक शादी घर में घुसकर अचानक धावा बोल दिया. इसके बाद वहां पर मौजूद लोगों से मारपीट कर जेवर समेत नगद रुपये लूट लिये. घटना बुधवार देर रात सीरम गांव की है. फिलहाल पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चला रही है. वहीं, इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.

क्या है पूरा मामला

दरअसल पूरा मामला ये है कि चतरा के सदर थाना क्षेत्र के बरैनी पंचायत के सिरम गांव में अशोक यादव के घर पर शादी थी. विवाह कार्यक्रम की वजह से गांव में काफी चहल पहल था. इस दौरान कुछ अज्ञात अपराधी अचानक उनके घर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जब कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी. इस वजह से कई लोग घायल हो गये. इसके बाद अपराधियों ने शादी के लिए बने जेवर और नगद 1 लाख रुपये लेकर फरार हो गये.

Also Read: रामनवमी के दिन चतरा में बड़ा हादसा : नदी में नहाने गईं 5 बच्चियां डूबीं, 2 की मौत

अशोक के भाई जितेंद्र यादव को ढूंढ रहे थे अपराधी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंच कर मामले की जानकारी ली और प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाशी में जुट गयी. जानकारी के अनुसार वे अपराधी अशोक के भाई जितेंद्र यादव को ढूंढ रहे थे. लेकिन जितेंद्र जिला मुख्यालय गया था. इस कारण उसकी जान बच गयी. बताया जाता है कि ये गिरोह क्षेत्र में लगभग दो वर्षों से सक्रिय हैं और लगातार रंगदारी व लूटपाट की घटना को अंजाम देते रहे हैं. इसी गिरोह ने दो वर्ष पूर्व एक जेसीबी मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >