चतरा. शहर के एकमात्र बाईपास सड़क पूरी तरह गढ्ढो में तब्दील हो गया है. वाहन चालकों को वाहन चलाने में काफी परेशानी हो रही है. इस बरसात के मौसम में गढ्ढो में पानी जमा होने के कारण बाईक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं. बस स्टैंड से लेकर नगवां, देवरिया मंदिर,हेरू पूल तक सड़क में गड्ढा ही गड्ढा है.
कोयला वाहनों के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे
इस सड़क से हर रोज काफी संख्या में कोयला लेकर हाईवे मगध, अम्रपाली व हजारीबाग के पकरी बरवाडीह से कोयला लेकर कटकमसांडी रेलवे साइडिंग आते जाते है. साथ-साथ यात्री बस, छोटी बड़ी वाहन व बाइक सवार गुजरते हैं. इसके अलावे पदाधिकारी व कर्मचारियों का भी वाहन गुजरता है. इसके बाद भी इस पथ पर किसी का ध्यान नहीं है.गढ्ढे के कारण हमेशा बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. देवरिया शिव मंदिर, पुराना पंचायत सचिवालय नगवां मोड समेत कई जगहों पर सड़क में गड्ढा - गढ्ढा ही है.
ये भी पढ़ें: झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, 14 अगस्त को आएगी मेरिट लिस्ट
कोयले की धुलाई कर करोड़ों रुपए का मुनाफा कमा रही है सीसीएल
इस पथ से सीसीएल कोयले की धुलाई कर करोड़ों रुपए का मुनाफा कमा रही है. काफी आमदनी हो रही है. लेकिन इस ओर सीसीएल व जिला प्रशासन का को ध्यान नहीं है. मोहल्ले वासियों का कहना है कि धूप निकलने पर इस सड़क पर काफी धूल उड़ाता है जिसे जीना मुश्किल हो गया है प्रदूषण का भी सामना करना पड़ रहा है इस पथ पर मंदिर व स्कूल भी स्थित है. छोटे-छोटे बच्चे विद्यालय आते जाते रहते हैं. इस पथ पर रात दिन खोल वाहन चलते है.
