सिमरिया. झारखंड स्थापना दिवस पर शनिवार को उमवि तलसा में शिविर का आयोजन कर दिव्यांगों के बीच सहायक उपकरण का वितरण किया गया. वितरण जनसेवा परिषद हजारीबाग व आइसीआइसीआइ मुंबई लिमिटेड के तत्वाधान में किया गया. मुखिया उमेश राम ने दिव्यांगों के बीच चार ट्राइ साइकिल, चार व्हीलचेयर, 12 श्रवण यंत्र व छह ब्लाइंड छड़ी का वितरण किया. कर्मियों ने बताया कि परिषद की ओर से सुदूरवर्ती क्षेत्र में कार्यक्रम व शिविर के माध्यम से लोगों के बीच उपकरण वितरण करना व उन्हें सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है. मौके पर एएनएम देवंती कुमारी, कुलदीप भोगता, परिषद के कर्मी सुरेश रविदास, प्रमीला देवी, शेखर कुमार समेत ग्रामीण उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
