झारखंड के जंगल में होती थी ब्राउन शुगर की प्रोसेसिंग, 2 ड्रग तस्करों की गिरफ्तारी से हुआ खुलासा

‍Brown Sugar Smuggling News: झारखंड के जंगल में ब्राउन शुगर की प्रोसेसिंग होती थी. 2 ब्राउन शुगर तस्करों की गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा हुआ है. को तस्करों ने बताया कि खूंटी जिले से अफीम लाकर चतरा-हजारीबाग के बीच जंगल में ब्राउन शुगर की प्रोसेसिंग करते थे. इसे आसपास के जिलों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों में भी खपाते थे.

‍Brown Sugar Smuggling News| चतरा, दीनबंधु/मो तस्लीम : गिद्धौर पुलिस ने 20 लाख के ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों में गिद्धौर थाना क्षेत्र के सलगा गांव निवासी धर्मेंद्र यादव उर्फ धनंजय यादव (पिता टहल यादव) व गिद्धौर गांव निवासी दीपक कुमार दांगी (पिता हरलाल दांगी) शामिल हैं. तस्करो के पास से 639 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ है. एक बाईक, एक स्कूटी और दो मोबाईल फोन भी पुलिस ने जब्त किये हैं.

एसपी को ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की मिली थी गुप्त सूचना

यह जानकारी एसपी विकास कुमार पांडेय ने गुरुवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गिद्धौर से रोहमर जाने वाले रास्ते में कुछ लोगों द्वारा ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जाने वाली है. सूचना मिलने के बाद सिमरिया एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया.

छापेमारी दल ने लोटार डैम के पास से 2 तस्करों को किया गिरफ्तार

छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रोहमर जाने वाली सड़क पर लोटार डैम के पास 2 तस्करों को ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते पकड़ लिया. गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि खूंटी जिले से अफीम लाकर चतरा-हजारीबाग सीमावर्ती जंगलों में अफीम की प्रोसेसिंग करके ब्राउन शुगर का निर्माण करते हैं. इसे गिद्धौर, चतरा, हजारीबाग जिले के अलावा अन्य राज्यों में अपने सहयोगियों की मदद से सप्लाई करते हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

11 लोगों के खिलाफ गिद्धौर थाना में केस दर्ज

इस संबंध में 11 लोगो के खिलाफ गिद्धौर थाना कांड संख्या 34/25 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उक्त दोनों गिरफ्तार तस्करों को जेल भेज दिया गया है. अन्य की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. छापामारी दल में सिमरिया एसडीपीओ के अलावा गिद्धौर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह व कई जवान शामिल थे.

इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: 15 मई को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें भाव

चुनाव आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल

Jharkhand Weather: झारखंड के इन 6 जिलों में अगले 3 घंटे में होगी वर्षा, आंधी चलेगी

कपड़ा, शिक्षा, स्वास्थ्य और ईंधन पर कहां होता है ज्यादा ख��्च? गांव में या शहर में?

मालामाल होंगी झारखंड की महिलाएं, मंईयां सम्मान की लाभुकों को एक साथ मिलेंगे 5000 रुपए, कर लें ये काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >