ब्राह्मण समाज ने सुनीता अहुजा का फूंका पुतला

ब्राह्मण समाज ने रविवार को केशरी चौक पर फिल्म स्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता अहुजा का पुतला दहन किया गया.

चतरा. कान्य कुब्ज ज्योतिषी ब्राह्मण समाज ने रविवार को केशरी चौक पर फिल्म स्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता अहुजा का पुतला दहन किया गया. इस दौरान उनके खिलाफ नारेबाजी की. इससे पूर्व हरलाल तालाब स्थित हनुमान मंदिर परिसर में समाज के जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई. संचालन जिला सचिव राजन पांडेय ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में समाज के प्रदेश अध्यक्ष अमरेश गणक शामिल हुए. बैठक के बाद पुतला लेकर रैली की शक्ल में निकले. रैली जतराहीबाग, गंदौरी मंदिर होते हुए केशरी चौक पहुंची, जहां पुतला दहन किया गया. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सुनीता अहुजा ने सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों की संस्कृति के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है. इससे समाज आहत है. मौके पर प्रदेश संरक्षक दामोदर मिश्रा, प्रदेश महामंत्री तुलेश्वर पांडेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष सरोज पांडेय समेत काफी संख्या में समाज के लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >