दस दिनों से लापता व्यक्ति का कुएं में मिला शव

प्रखंड के कुब्बा गांव से 10 दिनों से लापता दशरथ भुइयां (50) का शव सोमवार को एकतारा गांव स्थित कुएं में मिला.

हंटरगंज. प्रखंड के कुब्बा गांव से 10 दिनों से लापता दशरथ भुइयां (50) का शव सोमवार को एकतारा गांव स्थित कुएं में मिला. वह दीपावली के दो दिन बाद घर से निकला था, जिसके बाद घर वापस नहीं लौटा था. परिजन उसकी खोजबीन में जुटे हुए थे. इस दौरान कुब्बा से सटे एकतारा गांव स्थित कुएं में ग्रामीणों ने शव देखा और सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर थाना प्रभारी प्रभात कुमार दल बल के साथ पहुंचे और शव को कुएं से निकाला. घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >