चतरा के एनटीपीसी न्यू ऐश डेक में मिले शव की हुई पहचान

टंडवा के एनटीपीसी ऐश डैक से मिले अज्ञात शव की पहचान बीरू भुइयां के रूप में हुई है. दादी ने कपड़ों से की पहचान, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

टंडवा (चतरा): थाना क्षेत्र के एनटीपीसी न्यू ऐश डैक टू से बरामद अज्ञात शव की पहचान हो गयी है. मृतक की पहचान राहम निवासी जुगेश्वर भुइयां के 22 वर्षीय पुत्र बीरू उर्फ बीरा भुइयां के रूप में हुई है. उसकी पहचान दादी मंजरी ने की.

सामान से हुई मृतक की पहचान

मौत की सूचना मिलने के बाद बरामद सामान के आधार पर दादी मंजरी ने शव की पहचान अपने पोते के रूप में की. ग्रामीणों के अनुसार बीरू अपने दादा-दादी के साथ रहता था. वह कभी-कभी बिना बताये काम के सिलसिले में बाहर चला जाता था. इसी कारण परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं करायी थी.

8 अगस्त को मिला था अज्ञात शव

गौरतलब है कि आठ अगस्त को एनटीपीसी क्षेत्र से एक अज्ञात शव बरामद किया गया था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू किये थे. बाद में मृतक की पहचान बीरू उर्फ बीरा भुइयां के रूप में हुई.

ये भी पढ़ें- अंतिम चरण में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां, फुल ड्रेस परेड रिहर्सल का DC और SP ने किया निरीक्षण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >