प्रतापपुर. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 22 नवंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. यह जानकारी चिकित्सा प्रभारी डॉ संजीव कुमार ने दिया. उन्होंने बताया कि भारतीय रेडक्रॉस व स्वास्थ्य विभाग के देखरेख में शिविर का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने अधिक से अधिक लोगों समेत जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, समाजसेवी व युवाओं से रक्तदान की अपील की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
