इटखोरी. प्रखंड में एलपीजी गैस व जलावन कोयले की कालाबाजारी की जा रही है. एलपीजी दो सौ रुपये किलो व जलावन कोयला छह सौ रुपये बोरी की दर से बिक रहा है. बताया गया कि सरकार द्वारा गैस रिफिलिंग का समय सीमा तय किये जाने के कारण कालाबाजारी को बढ़ावा मिल रहा है. वैसे उपभोक्ताओं को अधिक कीमत पर गैस खरीदनी पड़ रही है, जिनका सिलिंडर बुकिंग समय सीमा से पहले खाली हो गया है. मजबूरी में उन्हें खुदरा विक्रेताओं से गैस लेना पड़ रहा है. इसी तरह जलावन कोयला भी मनमानी कीमत पर बिक रहा है. दो सौ रुपये बोरी बिकने वाला कोयला छह सौ रुपये बोरी बिक रहा है, वह भी बहुत मुश्किल से उपलब्ध हो रहा है.
इटखोरी में एलपीजी गैस व जलावन कोयले की कालाबाजारी

इटखोरी में एलपीजी गैस व जलावन कोयले की कालाबाजारी
Copied link
एलपीजी दो सौ रुपये किलो व जलावन कोयला छह सौ रुपये बोरी की दर से बिक रहा है.