भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का समापन

कार्यशाला में सात अलग-अलग विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया.

टंडवा. इंडोर स्टेडियम में आयोजित भाजपा का मंडल स्तरीय दो दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण सह कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया. अध्यक्षता रंजीत गुप्ता ने की. संचालन मंडल महामंत्री बालकृष्ण यादव ने किया. कार्यशाला के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कुमार उज्ज्वल उपस्थित हुए. कार्यक्रम की शुरुआत वर्ग गीत के साथ हुई. कार्यशाला में सात अलग-अलग विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया. विधायक ने कहा कि भाजपा की असली ताकत युवा व समर्पित कार्यकर्ता हैं. डिजिटल माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाये. वहीं पूर्व विधायक किशुन कुमार दास ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डाला. आपकी एकता से संगठन का विस्तार हर घर-आंगन तक संभव है. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता, प्रदेश सदस्य अशोक शर्मा, प्रदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी यादव, अक्षयवट पांडेय, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री अमित साहू, वक्ता जितेंद्र कुमार सिंह, मृत्युंजय सिंह ,अमित शाह, प्रदीप सिंह, संयोजक मिथलेश गुप्ता, जिला मुखिया संघ अध्यक्ष अरविंद सिंह समेत कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >