भाजपा के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल महाप्रशिक्षण का समापन

प्रशिक्षण से बढ़ता है कार्यकर्ताओं का उत्साह : अन्नपूर्णा देवी

प्रशिक्षण से बढ़ता है कार्यकर्ताओं का उत्साह : अन्नपूर्णा देवी चतरा. रामेश्वरलाल खंडेलवाल विद्या मंदिर में आयोजित भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का शनिवार को समापन हो गया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी उपस्थित थीं. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता है और संगठन को मजबूती मिलती है. उन्होंने संगठन की मजबूती तथा केंद्र सरकार के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक रूप से सशक्त और मजबूत बन रहा है. बंगाल चुनाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वहां के कार्यकर्ताओं ने जान की बाजी लगाकर काम किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पर विश्वास कर लोगों ने सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व को समर्थन दिया. उन्होंने यह भी कहा कि यदि बंगाल में भाजपा मजबूत नहीं होती, तो भविष्य में स्थिति अलग हो सकती थी. अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड में सरकार बनाना एक चुनौती है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्य को राशि भेजती है, लेकिन उसका पूरा उपयोग नहीं हो पाता और राशि लैप्स हो जाती है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पैसा नहीं मिलने की बात करती है. साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि महिला विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किये गये हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने की. संचालन मृत्युंजय सिंह और कपिल पासवान ने किया. डॉ अमरदीप यादव, सरोज सिंह और प्रेम सिंह ने भी संगठन की मजबूती पर अपने विचार रखे. मौके पर चतरा विधायक जनार्दन पासवान, सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल, पूर्व विधायक किशुन दास, अक्षयवट पांडेय, प्रदीप सिंह, मिथिलेश गुप्ता, कपिल कुमार, रूबी वर्मा, भोला प्रसाद समेत कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >