बिजली कटौती व बिजली दर बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

शहीद विनय भारती पार्क के सामने स्थित कार्यपालक अभियंता के कार्यालय का घेराव किया.

चतरा. बिजली में कटौती व बिजली दर में की गयी बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहीद विनय भारती पार्क के सामने स्थित कार्यपालक अभियंता के कार्यालय का घेराव किया. साथ ही झारखंड सरकार व बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. घेराव का नेतृत्व जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने किया. कार्यक्रम में सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल, प्रदेश के नेता अमरदीप यादव, अक्षयवट पांडेय, अशोक शर्मा समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे. विधायक ने कहा कि जब से हेमंत सोरेन की सरकार बनी है, तब से लगातार बिजली बिल की बढ़ोतरी हो रही है. स्मार्ट मीटर लगाकर गरीब उपभोक्ताओं के साथ शोषण किया जा रहा है. अनाप शनाप बिल आ रहा है, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं. जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य में लूट खसोट जारी है. बेटियां यहां सुरक्षित नहीं है. आये दिन हत्या, दुष्कर्म, लूट जैसी घटनाएं घट रही हैं. सरकार इस पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रही है. मौके सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह, भोला प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश गुप्ता, कपिल दांगी, महामंत्री मृत्युंजय सिंह, जीतन राम, जयप्रकाश सिंह, गोविंद तिवारी, विद्यासागर आर्य, शीला देवी, काली यादव, राजेंद्र सिंह, मनोज कुशवाहा समेत कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >