हंटरगंज, चतरा : प्रखंड मुख्यालय के ब्लॉक मैदान निवासी रोशन सिंह के आवास के बाहर खड़ी बाइक रविवार की रात चोरी हो गयी. चोरी गयी बाइक (जेएच 02 बीए 0251) नवाडीह गांव निवासी मो. नौशाद आलम के नाम से दर्ज है.
रोशन सिंह ने बताया कि प्रतिदिन की तरह रविवार की रात बाइक घर के बाहर खड़ी की थी. सोमवार की सुबह उठने पर बाइक गायब मिली. इसके बाद आसपास काफी खोजबीन की गयी, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला.
घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. हालांकि, फिलहाल चोरों की पहचान नहीं हो सकी है. इस संबंध में अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में आवेदन दिया गया है. पुलिस बाइक की बरामदगी और चोरों की पहचान के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है.
