सबरी के जीवन से भुइयां समाज को जागरूक करेंगे : उमेश भुइयां

सबरी के जीवन से भुइयां समाज को जागरूक करेंगे : उमेश भुइयां

प्रतापपुर. अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति ने शनिवार को प्रखंड के घोरीघाट पंचायत के केशवा टोला सतबरवा में शनिवार को सबरी पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विक्रम भारती व संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष दिनेश भारती ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज के जिलाध्यक्ष उमेश भुइयां व विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष ममता देवी, सचिव मनोरमा देवी, घोरीघाट मुखिया पति प्रेम कुमार उर्फ पिंटू साव, जोगियारा मुखिया आशीष भारती, संतोष राणा, रामदयाल भारती के रूप में उपस्थित थे. सभी अतिथियों ने माता सबरी, तुलसी वीर व दशरथ मांझी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया. मुख्य अतिथि ने कहा की भुइयां समाज माता सबरी के वशंज है, माता सबरी के भक्ति देख भगवान राम स्वंय उनके कुटिया में पहुंचे और झूठे बेर खाये थे. वहीं सबरी पूजा के माध्यम से समाज में फैले नशा, बाल विवाह, बाल मजदूरी समेत अन्य कुरीतियों को दूर किया जा रहा है. एक बेहतर समाज का निर्माण शिक्षा से हो सकता है. मौके पर नशा को समाज से समाप्त करने की शपथ दिलायी. स्थानीय कलाकर चंदन चहेता व रोहित कुमार ने माता सबरी व शिक्षा से जुड़े कई गीत को प्रस्तुत किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेश भारती, महेश भारती, कृत भारती, राहुल भारती, ललन भारती, दुखी भारती, चंदन भारती, विनय भारती, विनोद भारती, शंकर भारती, जगलेश भारती समेत समाज के सभी लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >