लाभुक को नहीं मिला अबुआ आवास का लाभ

प्रखंड के हुमाजांग गांव निवासी अशरफ मियां परिवार के साथ जर्जर मकान में रहने को विवश है.

प्रतापपुर. प्रखंड के हुमाजांग गांव निवासी अशरफ मियां परिवार के साथ जर्जर मकान में रहने को विवश है. एक ही कमरे में परिवार के नौ सदस्य किसी तरह रह रहे हैं. अशरफ मियां के अनुसार आज तक उन्हें पीएम आवास या अबुआ आवास का लाभ नहीं मिला है. बारिश के दिनों में घर में पानी टपकने से उनकी परेशानी बढ़ जाती है. उनके अनुसार आवास के लिए पंचायत सचिवालय व प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाते रहे, लेकिन किसी ने नहीं सुनी. अशरफ मियां के अनुसार आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण वह पक्का मकान नहीं बनवा पा रहे हैं. अबुआ आवास में नाम रहने के बाद भी लाभ नहीं मिल रहा है. अशरफ मियां ने जिला व प्रखंड प्रशासन से आवास योजना का लाभ देने की गुहार लगायी है. हुमाजांग पंचायत की मुखिया सावित्री देवी ने कहा कि उनका अबुआ आवास में नाम है, जांच के बाद आवास का लाभ दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >