बरवाकोचवा में आग से घर राख, संकट में मजदूर परिवार

बरवाकोचवा में आग से घर राख, संकट में मजदूर परिवार

प्रतापपुर.प्रखंड के बरवाकोचवा गांव निवासी बूटा यादव के खपरैल मकान में गुरुवार को दोपहर अचानक आग लग गयी.आग लगने से घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित दैनिक उपयोग का सारा सामान जलकर राख हो गया. घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था. जिससे आग तेजी से फैल गयी.जानकारी के अनुसार बूटा यादव बाहर रहकर मजदूरी करते हैं. घर पर उनकी पत्नी शांति देवी व तीन बच्चे रहते हैं. पत्नी गांव के तालाब में कपड़ा धोने गयी थीं. इसी दौरान घर से धुआं उठता देख ग्रामीणों ने शोर मचाया. सूचना मिलते ही शांति मौके पर पहुंचीं. लेकिन तब तक आग पूरे खपरैल मकान को अपनी चपेट में ले चुकी थी.आग की चपेट में घर के बाहर खूंटे से बंधी एक बछिया भी आ गयी, जो झुलस कर घायल हो गयी.ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया गया. तब तक घर पूरी तरह जल चुका था.गौरतलब है कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद पीड़ित परिवार आज तक पक्के मकान का लाभ नहीं पा सका है और मिट्टी के खपरैल घर में ही रह रहा था. आगजनी की इस घटना ने परिवार को खुले आसमान के नीचे ला खड़ा किया है.घटना के बाद शांति देवी ने टंडवा पंचायत के मुखिया किशोर यादव व अंचल अधिकारी को आवेदन देकर आपदा से मुआवजा व त्वरित सहायता की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >