गैर मजरूआ जमीन पर बन रहे होटल पर लगी रोक

सीओ मनीष कुमार के आदेशानुसार सीआई शिव कुमार मंडल ने स्थल पहुंच कर निर्माण कार्य पर रोक लगा दी

मयूरहंड. प्रखंड सह अंचल कार्यालय व थाना के समीप गैरमजरूआ जमीन पर मयूरहंड के एक व्यक्ति द्वारा बनाये जा रहे झोपड़ीनुमा होटल पर प्रशासन ने रोक लगा दी है. सीओ मनीष कुमार के आदेशानुसार सीआई शिव कुमार मंडल ने स्थल पहुंच कर निर्माण कार्य पर रोक लगा दी, जिसके कारण लोगों में नाराजगी है. गोविंद ने बताया कि अपनी रैयती जमीन के बगल में गैरमजरूआ जमीन पर जीविकोपार्जन के लिए चाय व नाश्ता का होटल बना रहा था, लेकिन प्रसाशन ने रोक लगा दी है. सीआई ने बताया कि प्रखंड, अंचल, थाना के समीप सरकारी जमीन पर किसी भी तरह के कब्जा नहीं करने दिया जायेगा.

विश्वनाथ साव के निधन पर शोक

चतरा. बिंड मुहल्ला नयकी तालाब निवासी विश्वनाथ साव (79) के निधन पर पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है. वे पत्रकार रवि के नाना थे. उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. विश्वनाथ साव कई दिनों से बीमार चल रहे थे. 14 दिसंबर को उनका निधन हो गया. शोक व्यक्त करने वालो में दीनबंधु, अभिमन्यु कुमार, तसलीम, विजय शर्मा, वरुण सिंह, धर्मेंद्र कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता, पिंटू राणा, अरविंद कुमार, सीताराम यादव, बिहारी कुमार, मो काशिफ, अभिमन्यु सिंह, घनश्याम रविदास, अलख कुमार, अमित सिंह समेत कई शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >