बीएड विभाग में हार्टफुलनेस पर तीन दिवसीय सेमिनार

शांत मन ही सही फैसला लेता है

शांत मन ही सही फैसला लेता है चतरा. चतरा काॅलेज के बीएड विभाग में हार्टफुलनेस पर तीन दिवसीय सेमिनार का आयोजन हुआ. पहले दिन विद्यार्थियों ने मन की शांति, एकाग्रता, तनाव मुक्त व भावनात्मक संतुलन करना सीखा. जिसमें मन को शांत रखकर पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कैसे करें, विषय पर व्याख्यान हुआ. कार्यक्रम में 50 से अधिक छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने भाग लिया. मुख्य वक्ता सुनील कुमार सिंह ने कहा कि शांत मन ही सही फैसला लेता है. रोज 15 मिनट का ध्यान छात्रों की क्षमता बढ़ाता है. कार्यक्रम का संचालन अनुज व संतोष ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर विभागाध्यक्ष प्रो नंदकिशोर सिंह, ग्लोरिया ग्रेस होरो, शोभा कुजूर, अमित कुमार सिंह व डॉ मुमताज अंसारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >