चतरा. वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के जोरी पंचायत कला में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान पीएलवी संदीप कुमार गुप्ता व पंसस प्रतिनिधि अखिलेश कुमार चंद्रवंशी ने वरिष्ठ नागरिकों को सरकार से मिलनेवाली विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी दी. प्रधानमंत्री सुरक्षा पेंशन, बचत योजना, आत्मनिर्भर सहायता योजना, यात्रा सुविधा कार्ड, पीएम आवास, पेंशन योजना, राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड से पांच लाख तक के इलाज समेत अन्य जानकारी दी गयी. मौके पर कई लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
