एटीएम तोड़ चोरी का प्रयास, दो दुकानों को बनाया निशाना

थाना क्षेत्र के मिश्रौल बाजार में शुक्रवार की रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया.

टंडवा. थाना क्षेत्र के मिश्रौल बाजार में शुक्रवार की रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान अपराधियों ने एटीएम तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन पैसा निकालने में असफल रहे. इसके बाद अपराधियों ने आसपास में दो दुकानों से नकदी की चोरी कर ली. दुकानदार मो जसीम ने बताया रात में दुकान बंद कर घर गये थे. सुबह पहुंचा, तो शटर का ताला टूटा हुआ था. काउंटर से 12 हजार रुपये की चोरी हो चुकी थी. वहीं कुछ दूरी पर प्रमोद सिंह की सीमेंट दुकान में चोरों ने ताला तोड़ दुकान चोरी की और काउंटर को तोड़ दिया. प्रमोद ने बताया कि काउंटर में पैसे नहीं थे. घटना की सूचना लोगों व दुकानदारों ने थाना प्रभारी अनिल उरांव को दी. सूचना पाकर एसआइ राहुल दुबे व नवमी सिंह वहां पहुंचे और छानबीन की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >