सांसद मद के आठ करोड़ 14 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है- सांसद प्रतिनिधि

चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सांसद निधि से क्षेत्रीय विकास कार्यों को गति दी है.

चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सांसद निधि से क्षेत्रीय विकास कार्यों को गति दी है. इस वर्ष सांसद मद से कुल ₹9.80 करोड़ प्राप्त हुए, जिनमें से ₹9.54 करोड़ की योजनाओं की अनुशंसा की गयी. इनमें से ₹8.14 करोड़ की योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है और अब तक ₹1.20 करोड़ का भुगतान किया गया है.

चतरा जिले में ₹5.14 करोड़ की लागत से 294 योजनाओं की अनुशंसा हुई, जिनमें से 285 योजनाओं को ₹4.86 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है. शेष नौ योजनाएं ₹28 लाख की लागत से उपायुक्त के पास लंबित हैं. लातेहार जिले में ₹2.35 करोड़ की 94 योजनाओं की अनुशंसा हुई, जिनमें से 71 योजनाओं को ₹1.78 करोड़ की स्वीकृति मिली है, जबकि 23 योजनाएं ₹54 लाख की लागत से लंबित हैं. पांकी विधानसभा क्षेत्र में ₹2.03 करोड़ की 79 योजनाओं की अनुशंसा हुई, जिनमें से 49 योजनाओं को ₹1.25 करोड़ की स्वीकृति मिली है. 30 योजनाएं पलामू उपायुक्त के पास लंबित हैं.

असाध्य रोगों के लिए 40 में से 35 मरीजों को आर्थिक सहायता दी गयी है. लगभग 150 दिव्यांगों को ई-ट्राई साइकिल वितरित की गई है. सांसद के निजी सचिव बैजनाथ यदुवंशी ने कहा कि चतरा में बाईपास सड़क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जबकि हंटरगंज और सिमरिया में भी जल्द शुरू होगा. इसके अलावा 80 किमी रेलवे लाइन के लिए ₹3512 करोड़ का प्रस्ताव रेल मंत्री को सौंपा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >