होमगार्ड बहाली में अंक हेराफेरी का आरोप, डीसी को ज्ञापन

अभ्यर्थी सोमवार को समाहरणालय पहुंचे और उपायुक्त कीर्तिश्री जी को ज्ञापन सौंप कर शिकायत की.

चतरा. जिले में चल रहे होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप कई अभ्यर्थियों ने लगाया है. काफी संख्या अभ्यर्थी सोमवार को समाहरणालय पहुंचे और उपायुक्त कीर्तिश्री जी को ज्ञापन सौंप कर शिकायत की. ज्ञापन में अभ्यर्थियों ने बताया है कि बेहतर प्रदर्शन के बाद भी अपेक्षित अंक नहीं दिये गये है, जिससे चयन नहीं होने का डर सता रहा है. अभ्यर्थियों ने उपायुक्त से हाई जंप प्रक्रिया में जंप बार को हटा कर दूसरी कलरबार लगाने, वरीय पदाधिकारियों को छोड़ कर अन्य छोटे कर्मियों का मोबाइल प्रतिबंधित करने, बहाली प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को स्टेडियम में खाने-पीने की सामग्री ले जाने की अनुमति देने, दौड़ प्रक्रिया को सुबह दस बजे तक संपन्न कराने व लांग जंप प्रक्रिया में अंक बताने की मांग की है. उपायुक्त ने अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया कि होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है. हाई जंप के बार को चेंज करने का आश्वासन दिया है. इसके बाद अभ्यर्थी समाहरणालय से चले गये. मौके पर प्रशिक्षक श्याम सिंह के अलावा जितेंद्र कुमार यादव, सुरेंद्र कुमार, श्रवण कुमार, मुनारिक कुमार, सुनील कुमार यादव, सुनील कुमार यादव, आशीष कुमार, आंचल कुमारी, अनुष्का कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, इशा भारती, नेहा कुमारी, सोनी कुमारी, नीतु कुमारी, पूजा कुमारी, दीपक कुमार यादव समेत काफी संख्या में अभ्यर्थी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >