जमीन की दखलदेहानी के दौरान अगलगी का आरोप, चतरा में 9 नामजद समेत 10-15 अज्ञात पर FIR

चतरा के मारवाड़ी मुहल्ला में जमीन दखल देहानी के दौरान हुई आगजनी मामले में पुलिस ने 9 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

चतरा. चतरा के मारवाड़ी मुहल्ला निवासी प्रदीप कुमार अग्रवाल ने सदर थाना में आवेदन देकर जमीन की दखलदेहानी के दौरान अगलगी और अन्य घटनाओं के मामले में नौ नामजद समेत 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. नामजद आरोपियों में आनंद माथुर, अमित कुमार, सुबोध यादव, अभिमन्यु यादव उर्फ डीएम यादव, करण यादव, अभिषेक यादव, हिमांशु उर्फ हन्नी, धीरज कसेरा और राजकुमार कसेरा शामिल हैं.

आवेदन में सभी आरोपियों पर गैरकानूनी जमावड़ा करने, लोक सेवक पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग करने, लोक सेवक को गंभीर चोट पहुंचाने, स्वेच्छा से चोट पहुंचाने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, गंभीर आपराधिक धमकी देने और आपराधिक साजिश रचने समेत अन्य आरोप लगाये गये हैं.

न्यायालय के आदेश पर हो रही थी जमीन की दखलदेहानी

प्रदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि दो सितंबर को व्यवहार न्यायालय के सब जज द्वितीय के आदेश के अनुसार प्रशासनिक, पुलिस एवं न्यायिक पदाधिकारियों और कर्मियों की मौजूदगी में गौरक्षणी स्थित जमीन की दखलदेहानी की प्रक्रिया चल रही थी. इसी दौरान आरोपियों द्वारा भय पैदा करने और नुकसान पहुंचाने की नीयत से अगलगी की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है. घटना में मौजूद महिला रीना देवी, एएसआई प्रवीण कुमार और एक अन्य व्यक्ति के झुलसने की बात आवेदन में कही गयी है.

पुलिस और न्यायालय के काम में बाधा डालने का आरोप

आवेदक ने आरोप लगाया कि उक्त लोग एकमत होकर नाजायज मजमा बनाकर उन्हें और पुलिसकर्मियों को जान से मारने की नीयत से अगलगी की घटना को अंजाम देने लगे. साथ ही न्यायालय के कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास किया गया. उन्होंने आवेदन में कुछ आरोपियों के आपराधिक प्रवृत्ति का होने का भी दावा किया है.

प्रदीप कुमार अग्रवाल ने थाना प्रभारी से आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी कर कार्रवाई करने की मांग की है. इस संबंध में थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. तसलीम

मो. तसलीम चतरा से 10 साल से प्रभात खबर के साथ जुड़े हैं. क्राइम रिपोर्टिंग, भ्रष्टाचार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि है. निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता करना इनकी पहचान है. मो. तसलीम ने वर्ष 2025 में मार्खम कॉलेज, हजारीबाग से बीजेएमसी की डिग्री प्राप्त की थी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >