चतरा. जेपीएससी सीजीएल में गड़बड़ी का विरोध करने वाले विद्यार्थियों पर एफआईआर और झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को आजसू पार्टी ने केसरी चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवलाल दांगी ने किया.
इससे पूर्व कार्यकर्ता जलछाजन से केसरी चौक तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे. केसरी चौक पर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया.
मौके पर केंद्रीय सदस्य सह जिला प्रभारी संदीप सिंह, केंद्रीय सदस्य हीरा निषाद, कार्यकारी जिला अध्यक्ष छोटू सिंह भोगता, जिला प्रधान सचिव राजेंद्र साहू, जिला सचिव अनिल सिंह, युवा जिला प्रभारी रौशन शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर मेहता, पप्पू चंद्रवंशी, सोनू साह, राहुल कुमार, दिलीप वर्मा, मुकेश विश्वकर्मा, विकास कुमार, नीरज पासवान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
