पाइपलाइन बिछाने के बाद मरम्मत नहीं, फिर भी संतुष्ट दिखे मतदाता

.वार्ड 13 में विकास की छाप, टूटी सड़कों से आवागमन से परेशानी

.वार्ड 13 में विकास की छाप, टूटी सड़कों से आवागमन से परेशानी चतरा. नगर परिषद चुनाव को लेकर शहर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है. चौक-चौराहों, गली-मोहल्लों समेत विभिन्न स्थानों पर चुनावी चर्चाएं जोरों पर हैं. अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने में जुटे हैं. गली-मोहल्लों में प्रचार वाहन घूम रहे हैं और जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है. प्रभात खबर की टीम ने शुक्रवार को वार्ड संख्या 13 पहुंचकर जमीनी हकीकत का जायजा लिया. वार्ड में पिछले कार्यकाल के दौरान कई विकास कार्य हुए हैं. सड़कों और नालियों का निर्माण कराया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली है. हालांकि, वार्ड के एक-दो स्थानों पर पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों को तोड़ा गया था, लेकिन बाद में उनकी समुचित मरम्मत नहीं करायी गयी. इससे आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. स्थानीय लोगों ने इस समस्या के समाधान की मांग की है. इसके बावजूद अधिकांश मतदाता निवर्तमान वार्ड पार्षद के कार्यों से संतुष्ट नजर आए. वार्ड संख्या 13 इस बार अनुसूचित जाति (अन्य) के लिए आरक्षित है. वर्ष 2018 के चुनाव में यह वार्ड अनुसूचित जाति (महिला) के लिए आरक्षित था. इस बार निवर्तमान वार्ड पार्षद माया देवी निर्विरोध चुनी गयी हैं. आंकड़ों में वार्ड 13 की तस्वीर कुल मतदाता- 1504 पुरुष- 738 महिला- 766 थर्ड जेंडर- 0 कुल मतदान केंद्र- 02 कुल मुहल्लो/टोलों की संख्या- 05 (अव्वल मुहल्ला, चौर मुहल्ला, रामनगर, कठौतिया मोड़, नगर भवन) लोगों ने कहा अंशु कुमार ने कहा कि वार्ड में निरंतर विकास कार्य हो रहा है. सड़क व नाली का निर्माण हुआ है. वार्ड पार्षद अपने कार्यों को ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करते है. वार्ड पार्षद के जनता के प्रति समर्पण के कारण उन्हें इस बार निर्विरोध चुना गया. कंचन देवी ने कहा कि वार्ड पार्षद द्वारा किये गये कार्यों से संतुष्ट है. सड़क व नाली का निर्माण किया गया है. वार्ड पार्षद अपने निजी खर्च से कई कार्य करते है. वार्ड में नियमित साफ-सफाई होती है. कचरा वाहन पहुंचता है. बबलू कुमार ने कहा कि वार्ड का विकास हुआ है. वार्ड पार्षद के कार्यकाल से संतुष्ट है. सड़क बनने से काफी सुविधा हुई है. नियमित साफ-सफाई करायी जाती है. वार्ड पार्षद के बेहतर कार्यकाल को देखते हुए निर्विरोध चुना गया है. चंद्रशेखर दास ने कहा कि वार्ड का विकास हुआ है. सड़क व नाली का निर्माण किया गया है. नियमित साफ-सफाई होती है. वार्ड पार्षद हमेशा जनता के सेवा में लगी रहती है, जब भी वार्ड पार्षद से संबंधित काम पड़ता है, तुरंत हो जाता है. अजय कुमार ने कहा कि पांच वर्षों में वार्ड का विकास हुआ है. नियमित रूप से साफ-सफाई करायी जाती है. नाली से निकला कचरा को ज्यादा समय तक नहीं रहने दिया जाता है. वार्ड पार्षद के अच्छा कार्यों को देखते हुए निर्विरोध चुना गया. वार्ड पार्षद का दावा निवर्तमान वार्ड पार्षद माया देवी ने कहा कि वार्ड के विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है. जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास, पेंशन व अन्य योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया. सड़क व नाली का निर्माण किया गया है. कुछ सड़क बचा है, उसका भी जल्द निर्माण कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >