इटखोरी से विजय शर्मा की रिपोर्ट
इटखोरी(चतरा). एसआईआर कार्य के कारण पूरा प्रशासन व्यस्त है. इस वजह से, कार्यालयों में सन्नाटा पसरा है. तृतीय श्रेणी से लेकर द्वितीय श्रेणी के सरकारी कर्मी इस कार्य में जुटे हुए हैं. सुबह होते ही गांव, बूथ व मोहल्लों का चक्कर लगाने लगते हैं. कहीं-कहीं डोर टू डोर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं. किसी भी मतदाता का नाम छूटे नहीं, इसके लिए कर्मी लगातार जुटे हुए हैं.
कार्यालयों में काम प्रभावित
दूसरी ओर कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहने के कारण लोगों का काम प्रभावित हो रहा है. विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को कर्मियों के क्षेत्र में रहने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी असर
बीएलओ (आंगनबाड़ी सेविका) भी केंद्रों में कम समय दे पाती हैं. जिससे बाल विकास परियोजना का कार्य प्रभावित हो रहा है.
ये भी पढ़ें: ड्रोन से हवाई खतरों से निपटने को CISF और DFI के बीच समझौता, तकनीकी अनुसंधान व प्रशिक्षण पर रहेगा जोर
