मयूरहंड मेंं पंचायत समिति की बुलाई गई बैठक, CDPO-BSO नहीं हुए उपस्थित; अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

मयूरहंड प्रखंड की पंचायत समिति बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए. बैठक में स्वास्थ्य और कृषि योजनाओं पर भी चर्चा हुई.

मयूरहंड: प्रखंड कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में मंगलवार को प्रमुख मिकी देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक हुई. बैठक में अस्पताल में दवा उपलब्ध कराने, आम बागवानी का लक्ष्य पूरा करने और किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिए जागरूक करने का निर्णय लिया गया.

किन अधिकारियों पर होगी कार्रवाई जानिए...

मध्य विद्यालयों में सेनेटरी वेंडिंग मशीन लगाने, राशनकार्ड रद्द करने से पूर्व भौतिक सत्यापन करने तथा योजनाओं को बिचौलियों से दूर रखने पर भी सहमति बनी. बैठक से अनुपस्थित सीडीपीओ अर्चना सिंह और बीएसओ नीरज कुमार सिन्हा पर कार्रवाई के लिए बीडीओ मनीष कुमार को निर्देश दिया गया. मौके पर प्रीति कुमारी, रामटहल गुप्ता, माया देवी और पूनम कुमारी समेत कई सदस्य मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >