जोरी. वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म का प्रयास का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां ने थाना में आवेदन देकर बानसिंह निवासी संजय साहू पर पुत्री के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास का आरोप लगाया है. बताया कि संजय साहू की किराना दुकान है, जिसमें पुत्री सामान लेने गयी थी. इस बीच उसके साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया. किसी तरह बचकर घर आयी और घटना की जानकारी दी, तब परिजन व ग्रामीण दुकान पहुंचे, तब तक दुकानदार दुकान बंद कर फरार हो गया. घटना की सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ वहां पहुंचे और मामले की जानकारी ली. साथ ही आरोपी दुकानदार को पकड़ कर पुलिस थाना ले आयी. इस संबंध में थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पर पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया गया है. साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, जेल
आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया
