आधार व आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने का निर्देश

जिला ई-गवर्नेंस एवं यूआइडीएआई से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक

चतरा. उपायुक्त रवि आनंद ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला ई-गवर्नेंस एवं यूआइडीएआई से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक की. बैठक में आयुष्मान कार्ड निर्माण, आधार पंजीकरण तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभुकों को जोड़ने की प्रगति पर चर्चा हुई. उपायुक्त ने सीएससी प्रबंधक को निर्देश दिया कि जिले में लंबित आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा करें, ताकि पात्र लाभुकों को समय पर योजना का लाभ मिल सके. उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इससे कोई भी लाभुक वंचित नहीं रहना चाहिए. उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग की महिला पर्यवेक्षिकाओं को जिले के सभी बच्चों का आधार पंजीकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. इसके लिये स्कूलों एवं पंचायत भवनों में विशेष शिविर आयोजित कर आधार पंजीकरण कार्य में तेजी लाने को कहा गया. उन्होंने कहा कि बच्चों का आधार कार्ड बनने से बैंक खाता, छात्रवृत्ति और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा. बैठक में डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा, एसी अरविंद कुमार, डीआरडीए डायरेक्टर अलका कुमारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, इडीएम रितेश कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >