ACB Trap: चतरा से पंचायत सचिव खुशबू लता पांच हजार रिश्वत लेते अरेस्ट, एसीबी ने ऐसे दबोचा

ACB Trap: चतरा से पंचायत सचिव खुशबू लता को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. पांच हजार घूस लेते एंटी करप्शन ब्यूरो हजारीबाग की टीम ने धर दबोचा.

ACB Trap: सिमरिया (चतरा), दीनबंधु-एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) हजारीबाग की टीम ने बुधवार को पंचायत सचिव खुशबू लता को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार पंचायत सचिव पुंडरा और इचाक पंचायत में पदस्थापित थी. एसीबी की टीम गिरफ्तार कर हजारीबाग ले गयी है और पूछताछ कर रही है.

अबुआ आवास के लिए ले रही थी रिश्वत

इचाक पंचायत के नवाटांड़ टोला की रहनेवाली सोनिया देवी (पति प्रकाश यादव) को एक अबुआ आवास आवंटित किया गया था. आवास की प्रथम किस्त उसके खाते में भेज दी गयी थी. इसके बाद पंचायत सचिव उसके घर आयी और उस पर पांच हजार रुपए देने का दबाव बनाया. उसका कहना था कि आवास का कमीशन तीस हजार बनता है, जो हर किस्त में देना है. नहीं देने पर पैसा वापस हो जाएगा.

एसीबी से शिकायत के बाद एक्शन

अबुआ आवास की लाभुक रिश्वत नहीं देना चाहती थी. इस कारण उसने एसीबी को आवेदन दिया और इसकी शिकायत की. अपने आवेदन में महिला लाभुक ने कहा कि अबुआ आवास के लिए रिश्वत की मांग करने पंचायत सचिव खुशबू लता उनके घर पहुंची और पैसे देने का दबाव बनाया, लेकिन वह घूस नहीं देना चाहती हैं. इस शिकायत के बाद उसका सत्यापन किया गया. इसके बाद एसीबी की टीम ने पंचायत सचिव खुशबू लता को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

Also Read: Jharkhand Chunav 2024: झामुमो की दूसरी लिस्ट जारी, रांची से चुनाव लड़ेंगी राज्यसभा सांसद महुआ माजी

Also Read: झारखंड चुनाव में क्या चल रहा है? धनबाद-बोकारो सीमा पर कार में मिले 72 लाख रुपये

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >