इटखोरी कस्तूरबा की आकांक्षा बनी जिला टॉपर

इटखोरी कस्तूरबा की आकांक्षा बनी जिला टॉपर

चतरा. जैक इंटर कॉमर्स में जिले के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. पूरे राज्य में जिला सातवां स्थान पर रहा. कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय इटखोरी की आकांक्षा कुमारी 436 अंक लाकर जिला टॉपर बनी. वहीं आरएनएस हाई स्कूल हंटरगंज की कल्याणी कुमारी 431 अंक के साथ दूसरा, हाई स्कूल बचरा की सना खातून 410 अंक के साथ तीसरा, इसी विद्यालय की ऐमन दस्तगीर 407 अंक के साथ चौथा, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय इटखोरी की सरस्वती कुमारी 404 अंक के साथ पांचवां, आशियाना बानो व रेखा कुमारी संयुक्त रूप से 394 अंक प्राप्त कर जिले में छठा स्थान प्राप्त की है. बता दें कि इंटर कॉमर्स की परीक्षा में जिले के 138 विद्यार्थी शामिल हुए थे. जिसमें 134 सफल रहे. 66 प्रथम श्रेणी, 65 द्वितीय श्रेणी व तीन तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >