बीपीएड की परीक्षा देने मेरठ गये युवक की मौत

10 अप्रैल की रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी और उन्हें उल्टी हुई. साथियों ने 11 अप्रैल की सुबह उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया,

चतरा. शहर के कुम्हार टोली बाजारटांड़ निवासी ताइक्वांडो खिलाड़ी सह प्रशिक्षक रितेश कुमार (31) की मेरठ में असामयिक मौत हो गयी. वे बीपीएड की परीक्षा देने मेरठ गये हुए थे. जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल की रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी और उन्हें उल्टी हुई. साथियों ने 11 अप्रैल की सुबह उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत में सुधार होने पर वे अपने कमरे में लौट आये और परीक्षा देने जाने लगे. रास्ते में कमजोरी महसूस होने पर वे पुन: कमरे में लौट गये. शाम में उनकी तबीयत फिर बिगड़ गयी, जिसके बाद साथियों ने उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया. स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें आइसीयू में रखा, जहां रविवार की सुबह डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. रितेश के साथ गये साथियों ने शनिवार की रात में ही परिजनों को सूचना दे दी थी, जिसके बाद परिवार के सदस्य रात में ही मेरठ के लिए रवाना हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >